
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर दर्ज।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर पंचायत के असगांव में मूर्ति विसर्जन में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में बहादुरपुर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक पक्ष से मो. अकबर,मो. ताज हसन, मो. असगर अली को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से भुनेश्वर पासवान, बिरजू पासवान, कैलाश पासवान व दयाराम पासवान गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में भुनेश्वर पासवान की पत्नी रेवती देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है, तो वहीं दूसरी पक्ष से स्व. सुलेमान का पुत्र मो. अकबर व तीसरी प्राथमिकी थानाध्यक्ष रानी कुमारी की ओर से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में दर्ज की गई है। जिसमें एक पक्ष के भुनेश्वर पासवान, बिरजू पासवान, कैलाश पासवान, विनोद पासवान, दयाराम पासवान सहित अज्ञात 50 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं दूसरे पक्ष से मो. अकबर, मो. ताज, मो. मुर्शीद, मो. हुसैनी, तबस्सुम, मो. नियाज सहित 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मालूम हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के असगांव में कृष्णाष्टमी के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाली गई थी।

