
प्रो0 शशिनाथ झा बने विद्यापति सेवा संस्थान के अध्यक्ष।
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा को विद्यापति सेवा संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष पं चंद्रनाथ मिश्र ‘अमर’ के देहावसान उपरांत रिक्त हुए इस पद पर प्रो झा का मनोनयन बृहस्पतिवार को आयोजित संस्थान के कार्यसमिति की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
उन्होंने कहा कि उनके सारस्वत मार्गदर्शन में मिथिला के साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित विद्यापति सेवा संस्थान को अपने उद्देश्यों की पूर्ति में समुचित लाभ प्राप्त हो सकेगा।
संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बुचरू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पं कमलाकांत झा, प्रो जीव कांत मिश्र, विनोद कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, कवि दिनेश झा, डाॅ गणेश कांत झा, डाॅ शेष नारायण झा, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ उषा चौधरी, ऋषिकेश कुमार, डाॅ मंजू चतुर्वेदी, डाॅ सुषमा झा, विनय कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, सुनील फलाहारी, पुरुषोत्तम वत्स, आशीष चौधरी, मणि भूषण राजू आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उनके अनुभवी मार्गदर्शन में विद्यापति सेवा संस्थान की गतिविधि को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी। साथ ही संस्थान को कामयाबी की नई ऊंचाई हासिल करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

