Home Featured यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तेरहवीं पर हवन सह महाप्रसाद का आयोजन।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तेरहवीं पर हवन सह महाप्रसाद का आयोजन।

दरभंगा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के 13 में दिन शुक्रवार को संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने शहर के रहमगंज अवस्थित राम जानकी मंदिर परिसर में हवन सह महाप्रसाद का आयोजन किया।

सर्वप्रथम गायत्री परिवार के पंडितों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हवन किया। तत्पश्चात कई मंदिरों में खीर, पूरी, बुनिया सहित अन्य व्यंजनों का महाप्रसाद का भोग चढ़ाया गया। अंत में उस महाप्रसाद का राम जानकी मंदिर परिसर में संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित संघ के विभाग संघ संचालक डॉ0 अशोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याण सिंह का निधन राष्ट्रवादियों केलिए अपूर्णीय क्षति है। उनके त्याग के बदौलत ही देश मे राष्ट्रवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा का नवसंचार हुआ एवं पूरे देश में रामजन्म भूमि आंदोलन को बल।मिला। परिणामस्वरूप आज भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक राजाराम, विभाग कार्यवाहक अविनाश कुमार, विधायक संजय सरावगी, मिश्रीलाल यादव, डॉ0 रामचन्द्र प्रसाद, डॉ0 अर्जुन सहनी, अदित्य नारायन मन्ना, विकास चौधरी, जीवछ साहनी, हरि साहनी, मुकुंद चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share