
दिन प्रतिदिन सफलता के झंडे गाड़ रहा दरभंगा एयरपोर्ट, दस महीने में 410039 यात्रियों ने भरी उड़ान।
दरभंगा: स्थापना के बाद से ही दरभंगा एयरपोर्ट सफलता के झंडे गाड़ रहा है। एयरपोर्ट को मिल रहे एयर ट्रैफिक से नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी खुश है। दरभंगा एयरपोर्ट आने व जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उसके विकास के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 10 माह में यहां के एयरपोर्ट से कुल 410039 यात्रियों ने कुल 2832 उड़ानाें से यात्रा की जिससे एयरपोर्ट ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। यहां से माह जुलाई में सबसे अधिक 67426 यात्रियों ने हवाई सफर किया जो एयरपोर्ट स्थापना कल के सबसे अधिक यात्रियों की संख्या। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट से रिकॉर्ड संख्या में यात्री यहां पहुंचे। जानकारी के अनुसार 11 महीनों में विभिन्न शहरों से 1 लाख 91 हजार 866 यात्रियों का दरभंगा एयरपोर्ट पर आवागमन हुआ।
दरभंगा एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति के कारण भी बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर कर रहे हैं।जाम के कारण मुजफ्फरपुर से लेकर मोतिहारी व गोपालगंज के यात्री पटना के बजाय दरभंगा एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं।
सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा व पूर्णिया से लेकर फारबिसगंज व नेपाल के विराटनगर से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से आना-जाना कर रहे हैं। कोरोना काल में भी दरभंगा एयरपोर्ट को यात्रियों का भरपूर प्यार मिला।रिकॉर्ड यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से भी ट्वीट कर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।वही दरभंगा एयरपोर्ट के यात्रियों की बढ़ती संख्या को लेकर यहां से या एयरपोर्ट ने देश के टॉप 50 एयरपोर्ट में अपना स्थान बना लिया है।

