Home Featured जलजमाव से बरहेता एवं आसपास के लोगों का जीना हुआ मुश्किल।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

जलजमाव से बरहेता एवं आसपास के लोगों का जीना हुआ मुश्किल।

दरभंगा शहर की बरहेता कॉलोनी, बसेरा कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर की करीब 5 हजार की आबादी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हाेने से बारिश के समय करीब तीन माह तक जलजमाव की समस्या से जूझते रहते हैं। इन माेहल्लाें की सड़काें पर 2 से 3 फीट पानी लगा हुआ है। लाेगाें काे इसी हाेकर आना जान लगा रहता है। सड़काें पर जलजमाव के कारण लाेग बहुत जरूरी पर ही घर से निकलते हैं। नहीं ताे घराें में कैद रहते हैं। लाेगाेें काे बच्चाें काे स्कूल भेजने में परेशानी हाेती है। इन माेहल्लाें की गायत्री देवी, निरंजन सिंह, सत्य नारायण साह, संजीव लाल दास, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राम नरेश पासवान आदि ने कहा कि बारिश के समय साल में तीन माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर में इन मोहल्ले में करीब 3 फीट पानी लगा रहता है, जिसके कारण हम लोगों को जीना भी बेहाल बना हुआ है। जिसके निदान के लिए कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है, पर कोई भी अधिकारी अब तक हम लोगों को देखने तक नहीं आए हैं।

एकदम कैद की जिंदगी जीने की मजबूरी बनी हुई है। बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ अलख निरंजन कहा कि मैं कुछ दिन पूर्व भी आया हो। आप की ओर से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं खुद जांच करूंगा और जलजमाव की समस्या भयावह रही तो उसके निदान के लिए प्रयासरत रहूंगा।

खराजपुर पंचायत के बरहेता स्थित पूर्व में बने नहर में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके कारण तीनों मोहल्ले में बारिश के पानी का जमाव बना हुआ है। यदि नहर का जीर्णोद्धार किया जाए तो तीनों मोहल्लाें के लाेगाें काे जलजमाव की समस्या से निदान मिल सकता है।

Share