Home Featured बागमती नदी में उफान के कारण शहर के दर्जनों वार्ड में फैला पानी।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

बागमती नदी में उफान के कारण शहर के दर्जनों वार्ड में फैला पानी।

दरभंगा: बागमती नदी की उफान ने शहर के आधा दर्जन वार्डों को अपनी चपेट में ले लिया है। वार्ड आठ, नौ और 23 में जहां नदी का पानी फैल रहा है वहीं वार्ड छह और सात में रिसाव व स्लूईस गेट से पानी आने से कई सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी बह रहा है।

नेहालपुर-शुभंकरपुर सड़क पर नदी का पानी कई जगह आर-पार होने से सड़क में कई जगह भयंकर कटाव हो गया है। शहर से सटी सिमरा नेहालपुर पंचायत के सिमरा, चतरिया, बस्ती, गनौली, नेहालपुर आदि गांवों के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सदर प्रखंड की शहवाजपुर पंचायत का मधपुर (वार्ड 16) बाढ़ के पानी से घिर गया है।

मेयर के वार्ड में स्थिति खराब : मेयर वैजयंती देवी खेड़िया के वार्ड सात में नदी के रिसाव व स्लूईस गेट से आने वाले पानी से कई सड़कों पर पानी बह रहा है। कई लोगों के घरों में भी पानी घुसा हुआ है। वार्ड का मुख्य चौराहा पटेल चौक पर एक से दो फीट पानी बहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

Share