Home Featured बाढ़ राहत की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

बाढ़ राहत की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन।

दरभंगा: जिले के गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय पर शुक्रवार को भाकपा माले, माकपा और भाकपा के संयुक्त नेतृत्व में बाढ़ राहत, पशुचारे, फसल क्षति, रोजगार, बढ़ते महंगाई पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। इस दौरान आक्रोशित बाढ़ पीडितो ने अंचल कार्यालय में जमकर बवाल काटा। इस दौरान अंचल प्रशासन बीच बचाव करते रहे। धरना की अध्यक्षा करते हुए रघुनाथ झा ने कहा की पूरे प्रखंड में किसानी की खेती बाढ़ से चौपट हो गया , जन जीवन तबाह है , लेकिन सरकार और प्रशासन बाढ़ राहत देने के नाम पर लापरवाही दिखा रही है , जिसके खिलाफ धरना आयोजित कर बाढ़ राहत राशि उपलब्ध करवाने के लिए जनता के साथ संकल्पित है।

माले नेता रोहित सिंह ने कहा की बाढ़ राहत एवं बचाव में विफल सरकार के खिलाफ बाढ़ पीड़ित लगातार सड़क पर आंदोलनरत हैं , और आंदोलन के माध्यम से राहत बचाव का मांग कर रहे हैं। लेकिन राहत के बदले सरकार मुकदमा और लाठी चलवा रही है, जो बेहद शर्मनाक कार्रवाई है। इसकी हम घोर निंदा करते है और प्रशासन से मांग करते है कि प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित कर राहत उपलब्ध करवाया जाए।
रोहित सिंह ने कहा कि जब तक पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ पीडितो को बाढ़ राहत वितरण का कार्य शुरू नही की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

सीपीआई के जिला सचिव नारायणजी झा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की बाढ़ राहत बचाव में सरकार पूरी तरह से विफल है और जनता को राहत से वंचित करने के लिए बाढ़ राहत कोड को नजरंदाज कर रही है।

बाद में अंचलाधिकारी रामकुमार सिंह ने धरनार्थियों को मंगलवार तक बाढ़ क्षेत्र का सर्वे कराकर राहत वितरण कार्य शुरू करने का आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया।

मौके पर दर्जनो लोग राशनकार्ड एबं राशन तथा रोजगार सहित विभिन्न मांग कर रहे थे ।

Share