Home Featured डाक विभाग द्वारा तीन दिवसीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

डाक विभाग द्वारा तीन दिवसीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन।

दरभंगा: डाक विभाग द्वारा तीन दिवसीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को डाक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एसपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दरभंगा हवाई अड्डा पर विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया।

अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि डाक टिकट एक सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर है। एक दूसरे तक संदेश पहुंचाने के लिए डाक विभाग अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

डाक सेवा मुजफ्फरपुर के निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा कि डाक विभाग विभिन्न तरह से लोगों तक अपनी सेवा पहुंचा रहा है। कोरोना काल में डाक कर्मियों ने लोगों के घर तक उनके खाते से पैसे पहुंचाने का काम किया।

डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद ने कहा कि डाक टिकट प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को स्वदेश व वैश्विक अतीत को जानने का मौका मिलेगा। क्योंकि हर एक डाक टिकट का अपनी कहानी या किसी ऐतिहासिक घटना क्रम से संबंध रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि डाक विभाग ने दरभंगा एयरपोर्ट पर टिकट जारी कर फिर से एयरपोर्ट को सुर्खियों में ला दिया है। अभी इस एयर पोर्ट से 6 मेट्रो सिटी के लिए उड़ान भरी जा रही है। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी जाए , इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान के शुरू होने से यहां के लोग को विदेश से आ – जा सकेंगे। उन्होंने डाक अधीक्षक से एयरपोर्ट पर भी डाक विभाग की एक छोटी शाखा खोलने की बात कही।

मौके पर सहायक निदेशक, प्रशासन, पीटीसी जय प्रकाश, सहायक डाक निदेशक बीएन त्रिवेदी, सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, सौरव सुमन, राजीव झा, राजू झा, विनोद कुमार, गंगा नारायण मल्लिक, सुनील ठाकुर, अरुण झा, रंजीत कुमार, संगीत कुमार, किशोर चौधरी, विद्यानंद सरस्वती, सुनील कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, प्रेम कुंज दयाल आदि मौजूद थे

Share