
आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पूर्व मुखिया समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र की हरपुर पंचायत के हनुमान नगर बरहुलिया में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान जानलेवा हमले में धर्मेंद्र पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर जख्मी ने गांव के ही पूर्व मुखिया डोमू पासवान, रामश्रृष्ठ पासवान, राजेश पासवान, राजा पासवान व कपिलेश्वर पासवान के खिलाफ जानलेवा हमला करने व छिनतई का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि घर के समीप मंदिर पर बैठा था इस बीच पूर्व मुखिया ने गड़ासा से माथे पर जान मारने की नियत से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब बचाने के लिए आस पास के ग्रामीण आए तो पूर्व मुखिया ने अपने सहयोगियों को बुला लिया। आरोपी लोहे का राॅड, फरसा, लाठी लेकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

