
महिला उप डाकघर का हुआ उद्घाटन, पूर्णतः महिला कर्माचारी ही संभालेंगी कार्य।
दरभंगा: डाक प्रमंडल दरभंगा अंतर्गत महिला उप डाकघर का उद्घाटन बिहार परिमंडल पटना के मुख्य पोस्टमॉस्टर जनरल कर्नल जालेश्वर कहँर द्वारा शनिवार को किया गया! यह डाकघर पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा कैंपस के मुख्य द्वार के पास अवस्थित है।
इस मौके पर डाक प्रमंडल दरभंगा के डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद ने बताया यह डाकघर दरभंगा प्रमंडल का पहला डाकघर है जिसे पुर्णतः महिला कर्मचारी द्वारा संचालित डाक घर के रूप में चिन्हित किया गया है।
साथ ही आज डाक टिकट प्रदर्शनी स्थल पर माई स्टाम्प का भी उद्घाटन किया गया जो डाक विभाग की एक अनोखी पहल है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने फोटो को डाक टिकट के रूप में प्राप्त कर सकता है।
मौके पर पीएमजी (पूर्व) अदनान अहमद, निदेशक डाक सेवाएं (उत्तरी) शंकर प्रसाद,उप निदेशक पीटीसी आर डी चौधरी, ब्रज नंदन त्रिवेदी, जय प्रकाश, मनोज कुमार, राजीव झा, राजू झा, सुमन झा, विनोद कुमार, अरुण झा, जीतेन्द्र उपद्याय, दिलीप पासवान, सुनील कुमार झा, प्रेम्कुंज दयाल, विद्यानद सरस्वती, संगीत झा, अनिल झा, वसीमुल हक, आशुतोष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

