Home Featured एससी एसटी एक्ट में में एक वर्ष के कारावास की सजा।
Featured - मुख्य - September 4, 2021

एससी एसटी एक्ट में में एक वर्ष के कारावास की सजा।

दरभंगा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह एससी व एसटी के विशेष न्यायाधीश संजय अग्रवाल की अदालत ने शनिवार को अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के एक मामले में सजा सुनाई है। दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली निवासी अमर मिश्रा और समर मिश्रा को एससी/एसटी की धारा में दोषी घोषित करते हुए एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। एससी/एसटी ऐक्ट के विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि यह घटना 2014 की है। मुदैई और मुदालह एक ही गांव के हैं। एससी व एसटी एक्ट सुलहयोग्य नहीं है। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गया था।

Share