Home Featured राजकीय पुरस्कार केलिए दो शिक्षिकाओं का चयन होना पूरे जिले केलिए गौरव की बात: डीईओ।
Featured - मुख्य - September 4, 2021

राजकीय पुरस्कार केलिए दो शिक्षिकाओं का चयन होना पूरे जिले केलिए गौरव की बात: डीईओ।

दरभंगा: शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को शुभकामना देते हुए डीईओ विभा कुमारी ने कहा है कि जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत ही खास होता है। ज्ञान, जानकारी और समृद्धि के वास्तविक धारक शिक्षक ही होते हैं। शिक्षक की भूमिका मानव के संस्कार एवं व्यवहार परिवर्तन के साथ ही ज्ञान अर्जन में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष दरभंगा जिले की दो शिक्षिकाओं भारती रंजन एवं श्रुति कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कारके लिए चयन किया गया है जो जिले के लिए गौरव की बात है। साथ साथ शिक्षक समाज के लिए भी यह गौरवान्वित होने का पल है।

डीईओ ने इन दोनों चयनित शिक्षिकाओं को बधाई दी है। साथ ही जिले की सभी कोटि के शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Share