Home Featured शिक्षा मंत्री के हाथों पुरस्कृत हुई दरभंगा की भारती रंजन एवं श्रुति कुमारी, डीईओ ने दी बधाई।
Featured - मुख्य - September 5, 2021

शिक्षा मंत्री के हाथों पुरस्कृत हुई दरभंगा की भारती रंजन एवं श्रुति कुमारी, डीईओ ने दी बधाई।

दरभंगा: राजकीय शिक्षक पुरस्कार केलिए चयनित हुई दो शिक्षिकाओं को पटना में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। राजकीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाली दरभंगा जिले की दो शिक्षिकाएं मध्य विद्यालय अरई, सिंघवाड़ा की भारती रंजन कुमारी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरलपट्टी, हायाघाट की श्रुति कुमारी शामिल हैं।

पुरस्कार समारोह में दरभंगा की जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी स्वयं शिक्षिकाओं के साथ मौजूद थीं। पुरस्कार प्राप्ति पर प्रसन्नता जताते हुए डीईओ विभा कुमारी ने बताया कि शिक्षक दिवस का यह पल दरभंगा जिले के शिक्षा विभाग एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के लिए गौरव का था। राज्यभर के सम्मानित कुल 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं में दो शिक्षिकाएं दरभंगा जिले की हैं, यह हमें गौरवान्वित कर रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक स्वाध्याय के प्रति सजग हो जाएं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर निष्ठा बरतें। फिर जिले के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे।

Share