Home Featured पान, माछ, मखान और पाग पर विशेष आवरण के विमोचन के साथ त्रिदिवसीय डाक प्रदर्शनी सम्पन्न।
Featured - मुख्य - September 5, 2021

पान, माछ, मखान और पाग पर विशेष आवरण के विमोचन के साथ त्रिदिवसीय डाक प्रदर्शनी सम्पन्न।

दरभंगा: डाक प्रशिक्षण केंद्र में गत तीन सितंबर से आयोजित त्रिदिवसीय डाक प्रदर्शनी का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह के अवसर पर पान, माछ, मखान और पाग पर विशेष आवरण का विमोचन मुख्य अतिथि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, पटना कर्नल जलेश्वर कहर ने किया। इस दौरान विभिन्न तरह की बाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने ‘सर्विंग द नेशन, बियॉन्ड एक्सपेक्टेशन पुस्तक का भी विमोचन किया।

डाक अधीक्षक यूसी प्रसाद ने बताया कि इस पुस्तक में कोरोना काल से अब तक की गयी जन सेवा की चर्चा है। मौके पर निदेशक, डाक सेवाएं शंकर प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं, उत्तरी प्रक्षेत्र, पटना पवन कुमार, सहायक निदेशक प्रशासन, पीटीसी जय प्रकाश, सहायक डाक निदेशक बीएन त्रिवेदी, सहायक डाक अधीक्षक आदि उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विवि के कुलपति डॉ शशिनाथ झा उपस्थित थे।

Share