Home Featured दो बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गम्भीर।
Featured - मुख्य - September 5, 2021

दो बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गम्भीर।

दरभंगा: जिले के बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क पर शनिवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। सुपौल बाजार के अफजला खेबा निवासी लालबाबू राइन के 16 वर्षीय पुत्र गुलाब राइन की मौत दरभंगा के एक निजी अस्पताल में हो गई।

दूसरा जख्मी सुपौल बाजार के ही कमर तोहिद के 18 वर्षीय पुत्र मो. सज्जाद को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गुलाब सुपौल बाजार के बलिया रोड से बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहे दोस्त को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। इसमें एक बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को डीएमसीएच ले जाने को कहा। इस पर परिजन चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उलझ गए। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की पहल पर जख्मी को इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया। सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि घटनास्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही कारवाई की जाएगी।

Share