Home Featured इंद्र ईंट निर्माण उद्योग के संचालक शरद कुमार बने दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ के उपाध्यक्ष।
Featured - मुख्य - September 5, 2021

इंद्र ईंट निर्माण उद्योग के संचालक शरद कुमार बने दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ के उपाध्यक्ष।

दरभंगा: दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ की बैठक रविवार को सैदनगर अवस्थित सूरज बैंकेट हॉल में आयोजित हुई। जयराम दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वाणिज्य कर के संयुक्त आयुक्त देव आनन्द शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी लोकेश कुमार झा मौजूद रहे।

बैठक में माखनपुर अवस्थित इंद्र ईंट निर्माण उद्योग के संचालक युवा व्यवसायी शरद कुमार संघ के जिला उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

बैठक में जिला सचिव प्रो0 अनिल निषाद ने ईंट भट्ठा से जुड़ी समस्याओं जैसे सरकारी कार्यों में लाल ईंट के उपयोग पर पाबंदी, मिट्टी खनन पर रोक एवं चिमनी संचालित भूमि पर कमर्शियल टैक्स लगाने आदि विषयों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही ईंट भट्ठों को उद्योग का दर्जा देने की मांग की गयी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव चंदन सिंह ने आगामी 13 सितंबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले बिहार प्रदेश ईंट निर्माता संघ की बैठक में शामिल होने का आह्वान जिले के सभी ईंट भट्ठा मालिकों से किया।

बैठक में कपिलदेव सिंह, शम्भू कुमार झा, मुमताज अहमद, राणा नीलकमल सिंह, अनूप कुमार लखमानी, राधा रमन सिंह, विमल कांत झा, रितेश कुमार सिंह, सोमनाथ मिश्र, शम्भू झा, रिंकू यादव, अनिल एलानी आदि भी उपस्थित थे।

Share