
चैंपियन डीएम के नाम जुड़ा एक और खिताब, मेगा टीकाकरण अभियान केलिए किया गया पुरस्कृत।
दरभंगा: दरभंगा के वर्तमान जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की उपलब्धियों में एक और पुरस्कार जुड़ गया है। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण की उपलब्धियों को लेकर जहां उन्हें चैंपियन डीएम के खिताब से नवाजा गया था, वहीं इसबार गत 31 अगस्त को आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु पुरस्कृत करते हुए प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए 31 अगस्त को पूरे बिहार में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।
इस अभियान में विशेषकर द्वितीय डोज वाले को
प्राथमिकता दी गयी थी, परन्तु शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों को टीकाकरण करने के लिए प्रथम डोज भी दिया गया।
इस महाअभियान में पूरे प्रदेश में एक दिन में 25 लाख लोगों का टीकाकरण करवाना था, जिसमें दरभंगा जिले में लगभग एक लाख लोगों को एक दिन में टीकाकरण करवाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे दरभंगा जिला द्वारा शत-प्रतिशत हासिल किया गया।

