
कंटेनर में लदी शराब जब्त, एक गिरफ्तार।
दरभंगा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के वाबजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम ले रही है। अवैध शराब का धंधा खूब फलफूल रहा है। शराब तस्कर ट्रक भर भर कर विदेशी शराब विभिन्न मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने के चक्कर में पकड़े भी जा रहे हैं।
ताजा मामले में बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआड़ में बीती रात विदेशी शराब लेकर बहेड़ा की तरफ जाने वाली मिनी कंटेनर को पुलिस ने जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना एवं एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थानाक्षेत्र के हावीभौआड़ पहुंचकर विदेशी शराब लदे मिनी कंटेनर को जप्त किया तथा उस पर सवार समस्तीपुर
जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना कोठी निवासी सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से वाहन का चालक फरार हो गया।
एसएचओ रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कंटेनर में 300 कार्टन विदेशी शराब भरा था तथा वाहन पर सवार सुनील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

