Home Featured देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

जाले: थाना की पुलिस ने रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान सअनि उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के मिल्क सुपौलिया गांव में छापेमारी कर शराब तस्कर भोगेंद्र सदा को 5 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। भोगेंद्र के निशानदेही पर पुलिस ने देउड़ा बंधौली निवासी शराब तस्कर अमर चौपाल और बिरजू चौपाल को भी धर दबोचा। थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे ने बताया कि इसमें बिरजू चौपाल के हाथ में 5 लीटर चुलाई देसी शराब, वहीं अमर चौपाल के हाथ में 15 लीटर चुलाई देसी शराब बरामद की गई। कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद कर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Share