
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एवं नेतागण।
दरभंगा: कमतौल प्लस टू जेएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को भारत सरकार के कुशल युवा कौशल भारत योजना के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि युवा संवादसे हुई युवाओं के मन की बातों को जाना जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत मिशन कोलेकरभारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे भारत में कार्यक्रम कर रहा है। आज का कार्यक्रम जाले विधानसभा क्षेत्र के माता अहिल्या की पावन भूमि से शुरू हुआ है। बिहार का युवा हमेशा से कौशल युक्त रहा है तथा हर क्षेत्र में अपनी विधा से प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता के सोच को साकार करने में बिहार के युवा सफल होंगे तथा युवा मोर्चा बिहार के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि युवा खुदको स्वाबलंबी बनाएं तथा रोजगार देने वाला ही नहीं, लेने वाला भी बनें। इन्हीं सोच के साथ बिहार में युवा मोर्चा काम कर रही है।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बनाना है । कुशल युवा कार्यक्रम देश में आरंभ हुआ, जो बिहार के युवाओं को रोजगार बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम युवा वर्ग अपनी अपनी जबावदेही निभाते हुए अगर एक एक कदम आगे बढ़ने का काम
करेंगे, तो हमारा देश 132 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा। यही सोच हमारे प्रधानमंत्री का है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन काल मे देश का सम्मान बढ़ा है। इनके नेतृत्व में अब विदेशों में भी तिरंगा का काफी सम्मान होने लगा है।
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने रोजगार एवम शिक्षा से सम्बंधित कई प्रश्न मंत्री से पूछे, जिसे मंत्री ने संतोषजनक उत्तर देकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किये।
इससे पूर्व स्वागत गान व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सभी अतिथियों को मिथिला की संस्कृति पाग तथा मखान के माला से सम्मानित भी किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र – छात्राओं सहित क्षेत्र से काफी लोग जुटे थे।

