Home Featured बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - September 6, 2021

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

दरभंगा: कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर बेतहाशा महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गाें पर प्रतिरोध मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर माेदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को अविलंब वापस लेने की मांग की। प्रतिरोध मार्च बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकलकर लोहिया चौक होते हुए लहेरियासराय टावर गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से अन्य सभी वस्तुओं पर महंगाई का असर पड़ता है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब जनता आसमान छूती महंगाई से त्रस्त है। ‘

मिथिलेश चौधरी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को महंगाई व भ्रष्टाचार के नाम पर खूब बदनाम किया था। तभी उन्हें जनता ने सत्ता सौंपा था। अब प्रधानमंत्री न तो महंगाई कम करने में सफल है और न ही बेरोजगार युवाओं को नौकरी की व्यवस्था कर रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार का हर फैसला गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घातक साबित हो रहा है। मौके पर वरिष्ठ नेता गणेश चौधरी, परमानंद झा, उपाध्यक्ष मनोज झा, उदितनारायण चौधरी, युवा नेता रतिकांत झा, नाजिया हसन, निखिल आशा, मो. फारुक आजम, मनोरंजन झा, राजा अंसारी, नारायण जी झा, देवकीनंदन ठाकुर, मिथलेश यादव, मो. सरफराज अनवर, कृष्णमोहन चौधरी, मो.चांद, जयंत झा, बरूण यादव डाॅ. रजी अहमद, मो. शादाब अख्तर, मिर्जा मनव्वर बेग, शशिभूषण ठाकुर, शिव कुमार बैठा, मो. आरजू, आदिल आजम, मो. नसीम अंसारी, धनंजय सिंह, कामदेव चौधरी, अकबर अली खां, बसंत सिंह, सुधीर पांडेय, सुनील कुमार सिंह, नारायण पासवान, मो.जसीम अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Share