Home Featured बैराज निर्माण को लेकर जल संसाधन मंत्री से मिले बेनीपुर विधायक।
Featured - मुख्य - September 6, 2021

बैराज निर्माण को लेकर जल संसाधन मंत्री से मिले बेनीपुर विधायक।

दरभंगा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 एवं 28 के मध्य बहने वाली बूढ़ी कमला नदी पर चार दशक बाद एक बार पुनः धेरूख गांव के समीप नया बैराज बनाने की पहल शुरू की गई है। इसके लिए विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी ने जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा से मिलकर विस्तृत प्रतिवेदन दिया है।बताया जाता है कि 70 के दशक में धेरूख गांव में बूढ़ी कमला नदी पर बैराज का निर्माण कराया गया था, जिससे धेरूख, नंदापट्टी, बलहा सहित छह गांवाें में सिंचाई की सुलभ व्यवस्था हो सकी थी। लेकिन वर्ष 1987 की प्रलयंकारी बाढ़ में उक्त बैराज ध्वस्त हो गया।

विधायक ने गत मार्च में ही विधानसभा में उसके पुनर्निर्माण के संबंध में प्रश्न उठाया था। उक्त आलोक में विधानसभा के अवर सचिव ने 31 अगस्त को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर अविलंब निर्माण कार्य संपन्न कराने के लिए डीपीआर निर्माण कराने का अनुरोध किया था। इस बीच सोमवार को विधायक पुन: मंत्री से मिलकर अपील की।

Share