
पीएटी 2020 के शोधार्थी के पीएचडी कोर्स वर्क का समापन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग में पीएटी 2020 के शोधार्थी के पीएचडी कोर्स वर्क का समापन मंगलवार को हुआ। नव नियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो. शहनाज जामिल ने सभी शोधार्थियों से कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि आपके पीएचडी कोर्स वर्क के सभी वर्ग हुए।
अंतिम वर्ग में विवि के ऐंटी प्लेजरिज्म सेल के समन्वयक डॉ. केके साहु ने प्लेजरिज्म एंड एथिक्स पर व्याख्यान दिया।
डॉ. राम नरेश झा ने नये अध्यक्ष के बारे में बताया कि उन्होंने वनस्पति शास्त्र में उत्कृष्ट शोध किया है और देश-विदेश में कई रिसर्च पेपर पढ़े हैं। डॉ. गजेंद्र प्रसाद ने कोर्स वर्क की परीक्षा से सम्बंधित सभी क्रेडिट तथा पेपर के बारे में बताया तथा अगली परीक्षा की तिथि की सूचना दी। आगामी पांच-छह अक्टूबर को परीक्षा होगी तथा दो नवम्बर तक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि होगी।

