
वामपंथी दलों के संयुक्त आह्वान पर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन।
दरभंगा: जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर भाकपा-माले, भाकपा व माकपा के संयुक्त आवाहन पर बाढ़ पीड़ितों का अनिश्चितकालीन आंदोलन व भूख हड़ताल शुरू हुआ है। आंदोलनकारियों ने प्रखंड मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग के साथ साथ बटाईदार व किसानों के नुकसान हुए फसल का मुआवजा देने की मांग भी की।
माले नेता रोहित सिंह ने राहत नहीं मिलने तक अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के संपूर्ण लोगों को राहत व फसलों का क्षति मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर राम पुकार पासवान, तपेश्वर साफी, प्रथम लाल यादव व वसंती देवी के संयुक्त अध्यक्षता व रोहित सिंह के संचालन में आयोजित सभा में सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अविलंब राहत देना होगा। उन्होंनेकहा कि वामपंथी पार्टी इस आंदोलन के अंतिम मुकाम तक इस लड़ाई को लड़ेगी।
कॉमरेड रघु झा ने क्षेत्र के विधायक एवं सांसद के क्षेत्र से फरार रहने व जनता के दुख परेशानी के वक्त जनता के साथ वादाखिलाफी करने का विरोध किया।
आंदोलन के समर्थन में चार लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया है। भूख हड़ताल पर बैठने वाले में माले नेता रोहित सिंह, कारी पासवान, भिखारी सदा तथा रोजाई रैन ने अनशन शुरू किया है।
आंदोलन में निरंजन सिंह, संजीत सिंह, प्रथम लाल यादव, राम यादव, किशोरी यादव, बसंती देवी शोभा सदा, नारायण ठाकुर रघु चौपाल, तपेश्वर साफी मुखिया, बालो दास, अघनु दास, मुरती देवी, गीता देवी, दुःखन चौपाल, समेत दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।

