Home Featured अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में नामांकन प्रारंभ होने से छात्रों और कर्मियों को हुई अत्यधिक सुविधा।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में नामांकन प्रारंभ होने से छात्रों और कर्मियों को हुई अत्यधिक सुविधा।

दरभंगा: स्थानीय सीएम कॉलेज दरभंगा में 6 सितंबर से चल रहे स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-22 में चल ऑनलाइन नामांकन से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों को काफी सुविधा हो रही है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नामांकन हेतु 3 कंप्यूटर काउंटर के साथ ही प्रमाण-पत्रों की जाँच हेतु चार टीमें गई हैं।

प्रधानाचार्य प्रो0 विश्वनाथ झा ने कहा कि ऑनलाइन नामांकन से अनेकानेक समस्याओं का निदान हो गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं में भी अति उत्साह है। उन्होंने शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को उनके सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वविद्यालय के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

नामांकन प्रभारी डॉ0।अशोक कुमार पोद्दार ने कहा कि ऑनलाइन नामांकन की सारी व्यवस्थाएं अनुकूल हैं। पेपर लेस नामांकन करना ही हमारा उद्देश्य है, क्योंकि ऑफलाइन नामांकन में कई तरह की शिकायतें आती रही हैं। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर तक चलने वाले अल्फाबेटिकल नामांकन के बाद छूटे हुए छात्रों को भी नामांकन का मौका दिया जाएगा।

नामांकन कार्य को डॉ0 अवनि रंजन सिंह, डॉ0 आरएन चौरसिया, डॉ0 जिया हैदर, डॉ0 मयंक श्रीवास्तव, डॉ0 आशीष बरियार, डॉ0 शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ0 सुधांशु कुमार, डॉ0 दिव्या शर्मा, डॉ0 राफिया काजीम, डॉ0 मनोज कुमार सिंह, डॉ0 मसरूर सोगरा, प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह, लेखापाल सृष्टि चौधरी आदि की देखरेख में सुचारु रुप से चलाया जा रहा है। वहीं नामांकन सहायक- कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार झा व लीलाकान्त झा आदि भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मी भी नामांकन में सहयोग कर रहे हैं।

Share