Home Featured नदी में डूबी 4 वर्षीय बच्ची।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

नदी में डूबी 4 वर्षीय बच्ची।

दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी गांव में मंगलवार को कमला नदी में एक बच्ची डूब गई। बच्ची की पहचान गणेश सहनी की चार वर्षीया नतिनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गणेश का घर कमला नदी के किनारे ही है। बच्ची अचानक फिसलकर नदी में चली गई। घटना की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को दी गई। बच्ची की तलाश में पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि शाम तक एनडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश नहीं कर सकी थी।

Share