Home Featured शिशु रोग विभाग को उपलब्ध कराई गयी तीन आधुनिक सक्शन मशीन।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

शिशु रोग विभाग को उपलब्ध कराई गयी तीन आधुनिक सक्शन मशीन।

दरभंगा: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग को बीएसएमआईसीएल की ओर से तीन आधुनिक सक्शन मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 आधुनिक सक्शन मशीन खरीदी गई थीं।

इनमें से पीएमसीएच को छह व एनएमसीएच को एक मशीन उपलब्ध कराई गई है। डीएमसीएच शिशु रोग विभाग में मंगलवार को नर्सों के सामने सक्शन मशीन की डिमांस्ट्रेशन दी गई। वरीय चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार व डॉ. ओम प्रकाश ने नर्सों को मशीन के इस्तेमाल का तरीका बताया।

कम्पनी के प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद थे। प्रति मशीन की कीमत दो लाख 80 हजार बताई जाती है। मशीन को टुर्की से आयात किया गया है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने पर सांस की नली को साफ करने के लिए सक्शन मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Share