
पूरक आहार दिवस के आयोजन के साथ पोषण सप्ताह का हुआ समापन।
दरभंगा: मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी गृह विज्ञान विभाग में पोषण सप्ताह के अंतर्गत पूरक आहार दिवस का आयोजन किया गया। यह पोषण सप्ताह विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा के नेतृत्व में हुआ। डॉ. हंसदा ने कहा कि आज पोषण सप्ताह का समापन पूरक आहार दिवस के साथ हुआ है। मुख्य वक्ता राजेंद्र कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूसा की प्रो. उषा सिंह ने कहा कि पूरक आहार नवजात के लिए सर्वोत्तम आहार है। जन्म के छह माह बाद नौनिहालों को मां के दूध के साथ-साथ पूरक आहार देने की शुरुआत होती है। पूरक आहार बच्चों के लिए क्या-क्या होना चाहिए इसके लिए समाज में आज भी जागरूकता की जरूरत है।
इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये। शोधार्थी मीनाक्षी कुमारी, नंदिनी कुमारी, ममता कुमारी, इंदु कुमारी, दुर्गा कुमारी, वंदना कुमारी, नेहा साहनी व नेहा रानी द्वारा कई तरह के स्टॉल लगाये गए थे।
वालेंटियर के रूप में वर्षाना कुमारी, नंदिनी कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, शशि कला, नंदिनी कुमारी, नूतन कुमारी व वैदेही कुमारी शामिल हुईं। डेजर्ट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कांति नंदन, द्वितीय चेतन व शालिनी, तृतीय नेहा साहनी व मीनाक्षी कुमारी जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम ममता कुमारी, द्वितीय अनु कुमारी स्नेहा व ज्योत्स्ना यादव व तृतीय पुरस्कार अरुणिमा व दुर्गा को मिला। ट्रेडिशनल कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुलोचना कुमारी व नेहा रानी, द्वितीय मीनाक्षी कुमारी व तृतीय पुरस्कार मीरा कुमारी को मिला। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम नेहा रानी, द्वितीय अरुणिमा राय व तृतीय सुलोचना कुमारी और सलाद ड्रेसिंग में प्रथम रजनी कुमारी, द्वितीय कांति नंदन व तृतीय पुरस्कार ज्योत्सना यादव को मिला। चिकित्सकीय आहार प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा कुमारी व नेहा रानी, द्वितीय कांति नंदन व मीनाक्षी कुमारी और तृतीय पुरस्कार रजनी कुमारी व इंदु कुमारी को मिला। हेल्दी स्नेक्स मेकिंग में प्रथम दुर्गा कुमारी, द्वितीय सुलोचना कुमारी व तृतीय पुरस्कार नेहा रानी व मोनी कुमारी और रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम कांति नंदन, द्वितीय मीनाक्षी कुमारी व तृतीय पुरस्कार अरुणिमा राय व अर्चना कुमारी को मिला। पूरक आहार प्रतियोगिता का रिजल्ट लंबित रहा, जो बुधवार को घोषित कर दिया जाएगा।

