Home Featured पोषण माह के तहत पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

पोषण माह के तहत पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पोषण माह के तहत पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की गई। जिसमें गोद भराई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कुपोषण से लड़ने को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया।

इस दौरान प्रखंड के विभिन्न स्थानों से पहुंची सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिकाओं ने गोद भराई रस्म पूरा कराई। साथ ही कुपोषण से होने वाली नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं महिला पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं ने अपने-अपने हाथों में स्लोगन लिखा तख्तियां लेकर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न दिशाओं में जाकर लोगों को कुपोषण से बचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका निधि कुमारी, रंजू कुमारी, बिना कुमारी, साधना कुमारी व गुड़िया कुमारी सहित कई सेविकाओं ने पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्राप्त कर कुपोषण से बचने की उपाय जाना।

Share