Home Featured पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: जिले के मोरो थाना की पुलिस द्वारा थाने में दो युवकों को पीटे जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित कोलहटा गांव के लोगों ने मंगलवार को विशनपुर – अतरबेल पथ को कोलहंटा शिव मंदिर के पास जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया। लोगों ने पुलिस पर दो युवकों को बेवजह बेरहमी से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया।

जामस्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि मोरो पुलिस ने रामविलास पासवान के पुत्र राजन पासवान व प्रयाग पासवान के पुत्र संतोष पासवान को बिना किसी अपराध के किसी मौखिक शिकायत पर पांच सितंबर को पकड़ा।

थाने में लाकर पुलिस अभिरक्षा में उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। गांव के लोगों द्वारा थानाध्यक्ष से बातचीत की गई। युवक के बारे में बात करने के बाद पुलिस के स्तर पर उसका समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इलाज नहीं कराया गया। इससे आहत होकर पीड़ित पक्ष ने उचित न्याय के लिए ग्रामीणों के साथ तीन घंटे तक सड़क जामकर मोरो पुलिस के प्रति आक्रोश का इजहार किया। बाद में अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी तथा स्थानीय लोगों द्वारा इलाज कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने एसएचओ पर कारवाई की बात कही है।

Share