
Home Featured दुर्गापूजा केलिए स्पष्ट निर्देश जल्द जारी करने की जिला दुर्गापूजा समन्वय समिति ने की मांग।
दुर्गापूजा केलिए स्पष्ट निर्देश जल्द जारी करने की जिला दुर्गापूजा समन्वय समिति ने की मांग।
दरभंगा: जिला दुर्गापूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम, एसएसपी एवं एसडीओ सदर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि दुर्गापूजा 7 अक्टूबर से शुरू होगी। लेकिन अभी तक कोविड – को लेकर प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। मूर्ति निर्माण, पंडाल निर्माण, रोशनी आदि जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर काम होना है।
इसके मद्देनजर डीएम , एसएसपी ने समिति को 2 से 3 दिनों के अंदर समिति को दुर्गा पूजा के मद्देनजर दिशा – निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।
मौके पर महासचिव सुनील राय, मुकेश महासेठ, धर्म कुमार, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, विनय दास, संजीव सिंह, लक्ष्मण झुनझुनवाला, निखिल, श्रीनारायण मिश्र, विजय गौतम आदि भी मौजूद थे।

