Home Featured अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन पति के निर्देशन में कर रही एचएम हुई निलंबित।
Featured - मुख्य - September 7, 2021

अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन पति के निर्देशन में कर रही एचएम हुई निलंबित।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बधौनी की एचएम सीता कुमारी को जांच कमेटी के रिपोर्ट एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहेड़ी का कार्यालय निर्धारित किया गया है। सीता कुमारी को विभागीय कार्रवाही के अधीन रखा गया है। कार्रवाही संचालन के लिए अलग से आदेश निर्गत किया जाएगा।

इस आशय का आदेश स्थापना डीपीओ संदीप रंजन ने जारी किया है। विद्यालय निर्माण कार्य संचालन के लिए तत्काल विद्यालय प्रधान के वित्तीय दायित्व का निर्वहन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। सभी वित्तीय अभिलेख प्राप्त करने एवं बैंक में अपना हस्ताक्षर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें विद्यालय का अधूरे कार्य को तीन महीने के अंदर पूरा करने को गया है। साथ ही विद्यालय के दैनिक कार्य के लिए वरीयतम शिक्षक को प्राधिकृत करने का निर्देश जारी किया गया है।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीपीओ ने कहा है कि मध्य विद्यालय बघौनी की एचएम सीता कुमारी एवं विद्यालय के सचिव निर्माण एवं शिक्षण उत्थान संबंधित कार्यों को पूरा करने में विफल रहे हैं, सरकारी राशि के खर्च को विधिवत एवं प्रावधानों के अनुरूप नहीं करना, अभिश्रव एवं अन्य आवश्यक वित्तीय अभिलेख जांच हेतु सक्षम प्राधिकार के पास प्रस्तुत नहीं करना, यह प्रमाणित करता है कि प्रधानाध्यापक अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन पति के निर्देशन में कर रही हैं। एचएम के पति सह मध्य विद्यालय कमार पोखर के एचएम गंगा प्रसाद के विरुद्ध प्रमाणित तथ्य के आलोक में विभागीय कार्रवाही के अधीन रखा गया है।

बताते चलें प्रधानाध्यापक एवं सचिव के आरोप प्रत्यारोप तथा विद्यालय विकास अवरुद्ध रहने के कारण दो सदस्यीय जांच कमेटी एमडीएम डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया एवं योजना एवं लेखा के डीपीओ कुमार सत्यम की बनाई गई थी। 24 अगस्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में मामले की सुनवाई भी हुई थी . इसके अलावा कनीय अभियंता का प्रतिवेदन भी शामिल किया गया था।

Share