
गंगा प्रसाद झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक।
दरभंगा: वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं संस्कृत के विद्वान गंगा प्रसाद झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को शोक जताया। संस्थान की ओर से प्रसारित शोक संदेश में महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को मिथिला, मैथिली एवं संस्कृत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि उनके निधन से मिथिला की गौरवशाली संस्कृति एवं देववाणी संस्कृत के हितों की हमेशा चिंता करने वाला शख्स हमसे जुदा हो गया। बुधवार को उन्होंने उनके पैतृक गांव जाकर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष डॉ गणेश कांत झा भी उनके साथ थे। गंगा प्रसाद झा के निधन पर विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, हरिश्चंद्र हरित, डॉ महेंद्र नारायण राम, आशीष चौधरी, दुर्गानंद झा, चंदन सिंह आदि ने भी शोक जताया।

