
गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत।
दरभंगा: जिले के जाले प्रखण्ड के अहियारी पंचायत के मिर्जापुर खतबे टोल से पश्चिम चौर स्थित गढ्ढे में बुधवार के शाम डूबने से स्थानीय नागेंद्र चौपाल के दस वर्षीय पुत्र राधे चौपाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों द्वारा जाले अंचलाधिकारी राकेश कुमार एवम कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम को दूरभाष से दी गयी। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि वह शौच करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया।

