Home Featured अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।
Featured - मुख्य - September 8, 2021

अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

दरभंगा: नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ त्रृषि कुमार राय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेहंदी सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि के रुप में डॉ काजल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के द्वारा देश के सभी वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। इसी कड़ी में आज नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेकर आत्म निर्भर बनने का एक सफल प्रयास किया है।

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ धर्मशिला गुप्ता ने कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अमृत महोत्सव एक अच्छी पहल की गई है जिसमें राष्ट्र के युवाओं महिलाओं को कला संस्कृति से जुड़ने और आर्थिक उत्थान के लिए उसका उपयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

डॉ ममता रानी ने छात्राओं को अपने जीवन में संकल्प साध कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।डॉ सरोज राय ने कहा मेहंदी लगाना एक कला है जिसमें महिलाएं जीविकोपार्जन के लिए उपयोग में ला सकती हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी कुमारी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय पूजा कुमारी तृतीय और गोल्डी कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

Share