
बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण।
दरभंगा: बाढ़ के दौरान पशुपालकों केलिए चारे की समस्या भी बड़ी समस्या बनकर उतपन्न हुई। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार पशुचारा का वितरण करवाया जा रहा है। बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही में पशुचारा का वितरण जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया। इस मौके पर प्रखण्ड पशु चिकित्सक भी मौजूद थे।
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि दो महीने के बाढ़ और जल जमाव से पशुपालकों को काफी संकट झेलना पड़ा हैं। ऐसे में इस चारा वितरण से पशुपालकों में थोड़ा राहत मिला हैं। लेकिन चारा का जो वितरण हुआ है, ऊंट के मुंह मे जीरा के समान हैं। ज्यादा से ज्यादा चारा का वितरण की व्यवस्था हो।

