
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्र विभाग में जागरूकता अभियान का आयोजन।
दरभंगा: राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विभाग में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया जो हर वर्ष अगस्त के महीने के अंतिम सप्ताह से सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक आयोजित किया जाता है।
नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अलका झा ने बताया की नेत्रदान के प्रति आम लोगो मे जागरूकता पैदा कर दूसरों की जिंदगी रोशन की जा सकती है हमारे देश में लाखों लोग लोग कॉर्निया की बीमारी से नेत्रहीन हैं जिससे कॉर्नियल ब्लाइंडनेस कहा जाता है ऐसे लोगों में कॉर्निया
का प्रत्यारोपण कर उनकी दृष्टि पुन: वापस लाई जा सकती है। अभी भी हमारे देश में प्रत्यारोपण के लिए कॉर्निया की भारी कमी है । अत: इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में नेत्रदान के प्रति फैले हुए अनेक भ्रम को दूर करना है तथा नेत्रदान के प्रति जागरुक एवं प्रेरित करना है।
जागरूकता अभियान में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अलका झा ,डॉक्टर नवीन कुमार शर्मा, डॉ आसिफ शाहनवाज, डॉक्टर आर के सत्यपाल, डॉक्टर ए के झा , डॉ कुंदन कुमार सिंह , डॉ नीतू कुमारी के साथ-साथ कई पीजी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

