
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य चुनाव आयुक्त ने की पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा।
दरभंगा: पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी को लेकर बिहार के राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ0 दीपक प्रसाद ने सभी जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वर्चुअल समीक्षा की।
उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर एएमएम (रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय एवं छाया) की व्यवस्था कर ली जाए। साथ ही मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाए। उन्होंने मतदाता सूची को पंचायती राज विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों को बायोमेट्रिक्स से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु सभी चरण के चुनाव में आदर्श मतदान केन्द्र एवं सेल्फी प्वाइंट बनवाने के निर्देश दिये। जिलावार उन्होंने ऑनलाईन नॉमिनेशन की समीक्षा की तथा अभ्यर्थियों को ऑनलाईन नॉमिनेशन के लिए जागरूक करने का सुझाव दिया।
ईवीएम के एफएलसी की समीक्षा में दरभंगा जिला के अच्छे काम की प्रशंसा की गयी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी निर्वाची पदाधिकारी किसी हालत में मुख्यालय नहीं छोड़ेगे।
दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, विशेष कार्य पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज उपस्थित थे।

