
बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: बिजली विभाग के कनीय अभियंता रैयाम फीडर से बिजली चोरी के मामले में एक व्यक्ति पर जुर्माना तो लगाया ही है। प्राथमिकी भी रैयाम थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के छाछा गांव निवासी मुसहर पंडित के यहां 27961 रुपया बिजली बिल बकाया होने के बाद इनकी बिजली काट दी गई थी। इसके बावजूद टोका फंसा कर पूरे आवासीय परिसर में बिजली लगातार जला रहे थे।

