Home Featured प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यसमिति की बैठक के तैयारी की समीक्षा।
Featured - मुख्य - September 9, 2021

प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यसमिति की बैठक के तैयारी की समीक्षा।

दरभंगा: एलएनएमयू के जुबली हॉल में शुक्रवार से भाजपा किसान मोर्चा की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी की समीक्षा गुरुवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के सभी किसान नेता इस बैठक में भाग लेंगे और किसानों को लेकर सरकार के किए गए कामकाज पर चर्चा एवं कृषि कानून सहित कई अहम जानकारी साझा करेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प, एमएसपी को सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जाने की बात के साथ ही हालिया दिनों में किसानों को लेकर बने कानूनों के फायदों की चर्चा होगी।

साथ ही किसान कानूनों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। मौके पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा, अमलेश झा, अमरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, मीना झा, विजय सिंह, आदित्य नारायण मन्ना, मीना प्रसाद, निशांत झा आदि मौजूद थे।

Share