
गणेश पूजनोत्सव के साथ ही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।
दरभंगा: बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को गणेश पूजनोत्सव के साथ ही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि विश्व कल्याण और मानव चेतना को जगाने के उद्देश्य से भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। कथा के माध्यम से देश की रक्षा एंव मानव को एकजुट करने का संदेश दिया जाता है। विधायक विनय चौधरी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों को धर्म के साथ जुड़ने का मौका मिलता है।
उद्घाटन समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी, शेखर बिहारी, रिझन राय, ललित राय, रंजीत ठाकुर, रविंद्र भगत आदि ने पाग व चादर से किया। इससे पूर्व मंत्री सहित विधायक विनय चौधरी, पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी, पचाढी महंत रामउदित उर्फ मौनी बाबा, जिप सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी, कुमार अभिषेक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू चौधरी, अशोक पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत करते हुए कथा वाचिका वृंदावन से आई निकुंज मंजरी चंचला चैतन्य गौड़ जी ने कहा कि भगवान के स्मरण में जो परम सुख का अनुभव होता है वह संसार की कीमती से कीमती वस्तु पाकर नहीं हो सकता। प्रभु भजन से ही सब कुछ संभव है।मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भोला राय, राजू राउत, राजेश राउत, राजकुमार कुशवाहा, कृष्णकुमार झा, रंजीत ठाकुर, परशुराम ठाकुर,मिथिलेश भगत, राजन चौधरी, मुन्ना चौबे, अजित चौबे, केशव पांडेय, रामकुमार मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

