
सर्पदंश से 10 वर्षीय लड़की की मौत, परिवार में पसरा मातम।
दरभंगा: सर्पदंश के उपरांत एक बच्ची की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। नवटोली गांव के गणेश महतो की 10 वर्षीय पुत्री रंजन कुमारी को शुक्रवार की रात में सांप काट लिया जिसकी जानकारी बच्ची के द्वारा परिजनों को दी गई। लेकिन झाड़फूंक के चक्कर में रहने के कारण समय से बच्ची डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाई।
जब तक डॉक्टर के परिजन पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार रात्र में एक ही पलंग पर चार लोग सोए हुए थे। तकरीबन रात के एक से दो बजे के बीच उक्त लड़की को सांप ने काट लिया।
झाड़फूंक के उपरांत बच्ची की बिगड़ती हालत को देकर खुटौना के निजी क्लिनिक में ले जाया गया जहां जाँच के उपरांत डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार रास्ते में ही बच्ची मर चुकी थी। सबसे अजीब बात यह है कि 11 सितंबर को ही उक्त बच्ची का जन्म हुआ थी और मृत्यु भी 11 सितंबर को ही हो गई। इस घटना से जहां गांव में मातम पसरा हुआ है ताे वहीं मृत बच्ची की मां बराबर रंजन-रंजन बोल कर बेहोश हो जाती है। वहीं, बच्ची की दादी का भी हाल यही है। वहीं, गांव के लोग भी मातम में हैं।

