
थाना परिसर में 1289 लीटर देसी व विदेशी शराब की गई नष्ट।
दरभंगा: बहेड़ी थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न कांडाें में बरामद करीब 1289 लीटर देसी व विदेशी शराब का नष्ट किया गया। इसको लेकर सीओ सह मजिस्ट्रेट अवधेश प्रसाद व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल की मौजूदगी में विदेशी शराब की बोतलों को जेसीबी मशीन से चकनाचूर कर मिट्टी में दबा दी गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में विनष्टीकरण किया गया।

