
दरभंगा आगमन पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का एकमी चौक पर किया गया स्वागत।
देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: सड़क मार्ग से दरभंगा पहुँचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का शहर के प्रवेश स्थल एकमी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव, विधायक मुरारी मोहन झा, हरिभूषण ठाकुर, रामचन्द्र प्रसाद, विधान पार्षद अर्जुन साहनी, घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष जीवछ साहनी सहित कई भाजपा नेतागण उनका स्वागत करने केलिए पहले से खड़े थे।
वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में पहुंची दर्जनों युवाओं की टीम भी स्वागत के दौरान नित्यानंद राय जिंदाबाद के साथ साथ नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद आदि के गगनचुंबी नारे लगा रहे थे।
बताते चलें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित दो दिवसीय किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने रविवार को दरभंगा पहुँचे थे।

