Home Featured किसान मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, नित्यानंद राय एवं गिरिराज सिंह भी रहे मौजूद।
Featured - मुख्य - September 12, 2021

किसान मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, नित्यानंद राय एवं गिरिराज सिंह भी रहे मौजूद।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक दरभंगा में आयोजित की गयी, जिसमें बिहार भाजपा के पदाधिकारी के साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन मे कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित मे कई कार्य कर रही है। वहीं नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कृषि बिल पर बहस करने की चुनौती दे डाली। नित्यानंद राय ने यहाँ तक कहा कि अगर तेजस्वी यादव में आमने सामने बिल पर बहस करने की हिम्मत नही तो फिर अपने पम्पलेट से ही जनता को बता दे। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के साथ एमएसपी आने से किसानों को फायदा होगा और किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नही होगी। कोई भी किसान आपस मे ग्रुप बना कर यह काम कर सकता है । साथ ही जब कभी भी किसान अनाज बेचेगा तो उसे उसका मिनिमम तय दाम जरूर मिलेगा।वही मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मोदी सरकार में हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि उनके राज में सभी योजनाओं के पैसे बिचौलिये खा जाते थे जबकि मोदी सरकार में पैसा सीधे गरीब किसान के खाते में जाता है। नरेंद्र मोदी को देश का दूसरा विदेह बताते हुए कहा कि उन्होंने मिथिला के लोगो के सपनों को पूरा किया है।

वहीं गिरीराज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार में किसी तरह का करप्शन नही है और जो करप्शन में शामिल होगा उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक आंदोलन ज्यादा है, किसान आंदोलन कम है। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि सोए हुए व्यक्ति को जगाया जा सकता है, पर सोने का नाटक कर रहे व्यक्ति को नही जगाया जा सकता।

Share