
बस की ठोकर से स्कूटी सवार महिला की मौत।
दरभंगा: बस की ठोकर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके पति और पुत्र घायल हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर बाद एनएच-57 पर मोहना जीरो माइल बस स्टैंड के समीप हुई है। स्कूटी चला रहे महिला के पति और 5 वर्षीय बच्चे जख्मी होते हुए बाल-बाल बच गए। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है।
वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाश का पंचनामा कर पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। दरभंगा के चक्का गोरौल गांव निवासी 32 वर्षीय बलराम साह अंधराठाढ़ी प्रखंड के मारुकिया गांव अपने ननिहाल गए हुए थे।
वहां से वह स्कूटी पर 25 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और 5 वर्षीय बच्चा प्रियांशु के साथ वापस अपने घर चक्का जा रहे थे। मोहना जीरोमाइल के समीप एनएच-57 पर यात्री बस ने पीछे से ठोकर मार दी। उन्होंने बताया कि पुणे में रहकर रेरी का काम कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। अपने ननिहाल आए हुए थे अाैर वापस जा रहे थे। ठोकर मारने के बाद भाग रहे बस को मोहना स्टैंड इंचार्ज अाैर अन्य लोगों ने खदेड़कर समिया के पास रोका और झंझारपुर थाना काे सुपुर्द किया। फिलहाल बस चालक सत्येंद्र सिंह पुलिस हिरासत में है।

