Home Featured बाढ़ के पानी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत।
Featured - मुख्य - September 12, 2021

बाढ़ के पानी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत।

दरभंगा: हायाघाट थाना क्षेत्र के नैयाम गांव निवासी शिवजी राय के पुत्र सोनू कुमार उर्फ विवेक कुमार (10) की मौत 11 सितंबर को बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी। वह घर के निकट खेलते-खेलते बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने चला गया, जहां गहरे पानी होने के कारण वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा उसकी लाश निकाली गयी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के दादा के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

 

Share