कमतौल: कमतौल थाना कांड संख्या 93/16 अपहरण व पॉस्को एक्ट के आरोपित टेकटार निवासी कैलाश पासवान के पुत्र जितेन्द्र पासवान को थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। वह पांच वर्षों से फरार चल रहा था। रविवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।