Home Featured प्रेस, पुलिस एवं मानवाधिकार आदि लिखे वाहनों की सख्ती से होगी जांच: एसएसपी।
Featured - मुख्य - September 13, 2021

प्रेस, पुलिस एवं मानवाधिकार आदि लिखे वाहनों की सख्ती से होगी जांच: एसएसपी।

देखिये वीडियो भी

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने प्रेस पुलिस एवं मानवाधिकार आदि लिखे वाहनों की कड़ाई से जांच का आदेश जिले के सभी थानों को दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे वाहनों का दुरुपयोग चुनाव के दौरान होने की संभावना है। साथ ही दरभंगा के मीडियाकर्मियों की भी इसमें सहमति है।

बताते चलें कि शहर एवं जिले में प्रेस तथा पुलिस लिखे वाहनों की इनदिनों भरमार दिखती है। साथ ही विभिन्न प्रकार के मानवाधिकार आदि के बोर्ड लगाये वाहन भी धड़ल्ले से घूमते दिखते हैं। इसप्रकार के वाहनों के दुरुपयोग की खबरे भी आती रहती है। अपराधी से लेकर शराब कारोबारी तक भी इस तरह के वाहनों का उपयोग करते हैं।

इनके दुरुपयोग का नमूना हर चुनाव की तरह आने वाले पंचायत चुनाव में दिखने की पूरी संभावना है। प्रत्याशियों का वीडियो बनाकर न्यूज चलाने का नाम बोलने से लेकर उन्हें ब्लैकमेल करने तक में ऐसे लोग वाहनों पर प्रेस, पुलिस एवं मानवाधिकार आदि लिखकर खूब ठगी करते हैं।

इसके अलावा शराब कारोबार में भी प्रेस लिखी वाहन का उपयोग खूब होता है। कई लोग गाड़ी पर प्रेस लिखकर देर रात तक दारू डिक्की में रखकर तथा शराब के नशे में पूरे टशन के साथ चलते हैं। प्रेस एवं पुलिस आदि देखकर पुलिस भी उन्हें कुछ नही कहती। उसी प्रकार कई लोग मानवाधिकार लिखकर चलते हैं, जिसे देखकर पुलिस एवं आमलोग उन्हें मानवाधिकार आयोग का अधिकारी आदि समझ लेते हैं।

एसएसपी के दिये आदेश पर जिले के पत्रकारों में भी प्रसन्नता है। उनका कहना है कि प्रेस का दुरुपयोग करने वालों पर कारवाई से जिले के पत्रकारों को भी राहत मिलेगी जो दिन रात अपने कर्तव्य में लगे रहते हैं।

Share