
बस में शराब लेकर आ रहे दो तस्करों के साथ डिलवरी के इंतजार में खड़ा कारोबारी भी धराया।
दरभंगा: अब सार्वजनिक परिवहन में भी कारोबारी शराब का धंधा करने से नही चूकते। ताजा मामले में सिमरी थाना की पुलिस ने बस में शराब लेकर मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रहे दो युवकों को पकड़ा है। साथ उन दोनों से डिलीवरी लेने के इंतजार में दरभंगा के दिल्ली मोड़ ने खड़े तस्कर को भी पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से शराब की 92 बोतलों के अलावा कुल 13 हजार नगद भी जप्त किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा – मुजफ्फरपुर उच्च पथ-57 पथ पर सिमरी में दरभंगा जा रही बस पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब व 13 हजार रुपये नकद जब्त कर लिया है। पुलिस ने वैशाली के नवासी चौक निवासी सन्नी कुमार, राहुल यादव एवं विश्वविद्यालय थाना के सुन्दरपुर बेला निवासी प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि जय माता दी नामक बस पर सवार दो यात्रियों के पास से 92 बोतल विदेशी शराब व 57 सौ नकद बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया है कि गुप्त सूचना के आलोक में सत्यापन किया तो मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही जयमातादी बस पर सवार दो यात्री बैग व कार्टन में अवैध शराब लेकर उक्त बस से उतरकर भागने
लगे। भाग रहे शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा गया। शराब तस्कर सनी और राहुल के बैग से व्हीस्की 750 एमएल का कुल 23 बोतल व 12 हजार 400 सौ रूपये व राहुल के बैग से 375 एम एल का 24 बोतल व 180 एमएल का 45 बोतल जब्त किया गया।
बस चालक व स्टाफ ने बताया कि बस पटना से मधुबनी जा रही थी। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर हाजीपुर में सवार होकर दरभंगा दिल्ली मोङ के लिए चले थे। इस दिल्ली मोड़ पर अवैध शराब की डिलेवरी लेने आए व्यक्ति दरभंगा विश्वविद्यालय थाना के सुन्दरपुर बेला निवासी प्रमोद महतो को दबोचा गया। प्रमोद की विधिवत तलाशी लेने पर दो मोबाइल व 87 सौ रुपये जब्त किया गया। प्रमोद शराब के कई मामले में जेल जा चुका है। तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

